फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के बाहर बच्चों को लेकर टीकाकरण के लिए करते रहे घंटों इंतजार

मातृ-शिशु कल्याण केंद्र नाहन में बुधवार को छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंचे अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। डेढ़ वर्ष तक के बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे माता-पिता अपनी बारी के इंतजार में कतारों में खड़े रहे। केंद्र में टीकाकरण की जिम्मेदारी लगभग एक ही कर्मचारी के कंधों पर रही। एक ओर बच्चों को समय पर टीके लगवाने के लिए पहुंचे अभिभावक परेशान होते रहे, वहीं दूसरी ओर सीमित स्टाफ के बीच कर्मचारी को टीकाकरण के साथ कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ीं। बुधवार को केंद्र में नाहन शहर के अलावा शंभूवाला, जाबल का बाग, कोटड़ी और कांशीवाला सहित आसपास के क्षेत्रों से भी अभिभावक बच्चों को टीके लगवाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के छह पद स्वीकृत हैं। इनमें से चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक पद भी लंबे समय से खाली है। वर्तमान में केवल दो महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर सेवाएं दे रही हैं, जिनमें से भी एक अवकाश पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें