फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: विजयदशमी पर नाहन के कालीस्थान मंदिर में राज परिवार ने किया खड्ग पूजन

विजयदशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में राज परिवार की ओर से पारंपरिक खड्ग पूजन किया गया। इस दौरान राज परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह सहित अन्य सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही सिरमौर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर सदियों पुरानी राज परिवार की परंपराओं का निर्वहन करते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। विजयदशमी के मौके पर आयोजित खड्ग पूजन सिरमौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी महत्वपूर्ण परंपरा है। इस दौरान क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने कहा कि खड्ग पूजन सिरमौर की ऐतिहासिक विरासत, राज परिवार की परंपराओं और जनआस्था का प्रतीक है। विजयदशमी पर इस परंपरा का निर्वहन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही ये आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संस्कृति और विरासत से जोड़ने का काम करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें