फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कृष्ण जन्माष्टमी पर डीएवी स्कूल नाहन के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, नृत्य और लघु नाटिका से बांधा समां

Ankesh Dogra Updated Fri, 04 Sep 2026 01:44 PM IST

डीएवी स्कूल नाहन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-केजी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों ने नृत्य और लघु नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया। यूकेजी के विद्यार्थियों अद्विका, शिवाक्षी, ईशान्वी, अमायरा, मनस्वी और एकांश ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं एलकेजी की प्रियान्शी, कीर्ति, आध्या, आराध्या और दिव्या ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य में भाग लेकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। नर्सरी कक्षा के त्रयश और मिष्टी की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें कक्षा पहली के रुद्रांश, रेवान, रुद्र, वेदश्री और सारांश तथा कक्षा दूसरी के अभिनंदन, चिराग, रुद्रांश, सान्विका, आरोही, यशस्वी और देवांशी ने अभिनय किया। बच्चों ने अपनी भूमिकाओं को उत्साह और आत्मविश्वास के साथ निभाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं। साथ ही ऐसी गतिविधियों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में गतिविधि प्रभारी शिक्षिका प्रिया शर्मा सहित शिक्षिका नीरज, अंकिता, प्रिया भारद्वाज और उमेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें