फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: अप्रैल की गर्मी से नहीं झुलसेगी गेहूं की फसल, धौलाकुआं ने तैयार कीं 4 नई किस्में

जिले के मैदानी इलाकों में गेहूं की बिजाई का कार्य जोर पकड़ने लगा है। इस बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। अब अप्रैल माह में तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने किसानों के लिए अधिक तापमान सहन करने वाली गेहूं की उन्नत किस्में तैयार की हैं। इन किस्मों के बीज इस वर्ष से किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनकी विशेषता यह है कि बढ़ती गर्मी के बावजूद फसल बेहतर उत्पादन देने में सक्षम होगी। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं सिरमौर के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से अप्रैल माह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते जिला के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। अधिक गर्मी के कारण फसल में कई तरह की बीमारियां आ रही थीं, जिससे किसानों को पैदावार में नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं और पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र ने इस दिशा में काम किया। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गेहूं की चार उन्नत किस्में डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 327, डीबीडब्ल्यू 370 और डीबीडब्ल्यू 371 तैयार की गई हैं। ये किस्में अधिकतम तापमान सहन करने में सक्षम हैं और बढ़ती गर्मी की परिस्थितियों में भी बेहतर पैदावार देने में मददगार साबित होंगी। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से इन किस्मों का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि मैदानी क्षेत्रों के किसान बदलते तापमान की चुनौती के बीच गेहूं की फसल का बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें