फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, माता बाला सुंदरी गौशाला में हुआ हवन-यज्ञ

गोपाष्टमी के अवसर पर मंगलवार को नाहन स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्व को लेकर गौशाला में विशेष तैयारियां की गई थीं। यहां हवन-यज्ञ के साथ विधिवत गौ पूजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ गौ पूजन किया और गोवंश के संरक्षण की कामना की। धार्मिक आयोजन के बाद डीसी प्रियंका वर्मा ने गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोवंश की देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौवंश के संरक्षण और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। गोवंश की देखभाल केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं को बेसहारा हालत में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ें। उन्होंने कहा कि पशुओं को लावारिस छोड़ने से उनके सामने कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं और सार्वजनिक स्थानों पर भी परेशानी होती है। डीसी ने लोगों से गौशालाओं के संचालन में सहयोग करने और बेसहारा गोवंश की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें