जिला सिरमौर के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना-2027 के तहत जनसंख्या गणना का दूसरा चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। यह कार्य 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस चरण में तहसील नौहराधार के 10 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें नौहराधार, बांदल, चाड़ना, चुनवीबौड़, सैल, घंडूरी, चौरास टारना, तलांगना, चूड़धार और भोग भटेवरी गांव शामिल हैं। जनगणना अधिकारी इन क्षेत्रों में घर-घर जाकर करीब 9,675 लोगों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्रित करेंगे। उपायुक्त ने क्षेत्रवासियों से जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग देने तथा सही जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य में विकास योजनाओं के निर्माण और नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।