फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बाल दिवस पर बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं और विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में बाल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पाठशाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मंजूबाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों और विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, बोरा दौड़ और मेंढक दौड़ सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। खेलों के दौरान बच्चों का जोश और उमंग देखने लायक रही। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी रही। इसमें विद्यार्थियों ने घर और विद्यालय में आसानी से उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल कर छोटे पंखे, पवन चक्की और रॉकेट लॉन्चर के मॉडल तैयार किए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और गतिविधियों को देखकर अभिभावक भी काफी प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को उपहार स्वरूप खिलौने और मिठाइयां वितरित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बाल दिवस समारोह में हिस्सा लिया और दिन को यादगार बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें