फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पश्मी में पहली बार उतरेगा हेलीकॉप्टर, भोले जी महाराज और माता मंगला करेंगे शिरकत

गिरिपार क्षेत्र के पश्मी गांव में छठ पूजा के अवसर पर इस बार विशेष धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। चालदा महासू महाराज के दरबार में भव्य जागरण, धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण भोले जी महाराज और माता मंगला का हेलीकॉप्टर से पश्मी पहुंचना होगा। आयोजकों के अनुसार, दोनों अपने निजी हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पश्मी की धरती पर पहली बार हेलीकॉप्टर उतरने जा रहा है। इस वजह से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खास उत्साह है। चालदा महासू महाराज के दरबार में सजेगा भव्य जागरण महासू मंदिर समिति पश्मी के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, उत्तराखंड के प्रधान रणवीर सिंह तथा महासू मंदिर लखवाड़ के पुजारी एवं भंडारी मुन्ना नौटियाल ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। चालदा महासू महाराज की उत्तराखंड वापसी से पहले आयोजित होने वाले इस धार्मिक समारोह में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जागरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी। गिरिपार क्षेत्र के लिए खास होगा हेलीकॉप्टर का आगमन आयोजकों ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में लोगों ने पहले नेताओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों को हेलीकॉप्टर से आते देखा है, लेकिन पश्मी गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर उतरेगा। देश-दुनिया में आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले भोले जी महाराज और माता मंगला का यहां पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए विशेष अवसर होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से पहुंचने की अपील की महासू मंदिर समिति ने क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं से छठ पूजा के दिन पश्मी पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। समिति ने सभी से जागरण में शामिल होने और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर श्रद्धालुओं को भोले जी महाराज और माता मंगला के दर्शन करने का अवसर भी मिलेगा। पश्मी गांव में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें