रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार को करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस और एक बोलेरो गाड़ी में टक्कर हो गई। एंबुलेंस रेफर मरीज रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रही थी। हादसे के बाद मरीज को एंबुलेंस में ही करीब आधे घंटे तक तकलीफ झेलनी पड़ी। आधे घंटे के बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पहुंची और मरीज को अस्तपाल ले जाया गया। हादसे में एबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान नेशनल हाईवे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले कार्रवाई कर रही है।