फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा के मुंसलिंग स्कूल रंगरिक में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को मुंसलिंग स्कूल रंगरिक में खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार काजा धर्मपाल नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार धर्मपाल नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनके साहस, बलिदान और नेतृत्व क्षमता ने समाज को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का योगदान देश की एकता और स्वतंत्रता की नींव मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण रहा है। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। धर्मपाल नेगी ने युवा पीढ़ी से अपनी पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और वेशभूषा को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुंसलिंग स्कूल प्रबंधन को बधाई भी दी। समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। इससे पूर्व खुरिक पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने धर्मपाल नेगी को पारंपरिक छुबा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, नोडल अधिकारी अमर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुंसलिंग स्कूल रंगरिक के अध्यक्ष टशी नमज्ञाल लामा, जन शिक्षण संस्थान लाहौल-स्पीति के निदेशक बिंदु बोध, किन्नौर की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टशी यंगचेन, उपप्रधान केटी बोध, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें