फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा: जंजैली पंचायत की ग्राम सभा में वीबी-जी राम जी के तहत विकास कार्यों की शेल्फ तैयार

विकासखंड नारकंडा के अंतर्गत आने वाली जंजैली पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान कैलाश चौहान ने की। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य आगामी वित्त वर्ष के लिए विकास योजनाओं को तैयार करना और ग्रामीणों की भागीदारी से पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा बनाना रहा। ग्राम सभा में आगामी वित्त वर्ष के लिए वीबी-जी राम जी के तहत विभिन्न विकास कार्यों की योजनाओं के शेल्फ तैयार किए। पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपने वार्डों की समस्याओं को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखा। आगामी वित्त वर्ष के लिए विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभा में वीबी-जी राम जी के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नशा निवारण समिति के गठन और नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें