फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानवमी पर रामपुर बुशहर के बाजार में बढ़ी रौनक, सुनार और कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

शारदीय नवरात्र की महानवमी पर रामपुर बुशहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। त्योहारों के चलते लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानदारों में भी उत्साह है। नवरात्र के दौरान आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा है। इसी के चलते बाजार में इन सामानों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। खासकर सुनार, कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, करवाचौथ की तैयारियों के लिए महिलाएं भी बाजार में खरीदारी कर रही हैं। त्योहारों के नजदीक आने से बाजार में रौनक और बढ़ गई है। महानवमी के अवसर पर व्यापारियों की ओर से बाजार में हलवा और चने का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। इससे बाजार में खरीदारी के साथ धार्मिक उत्साह का माहौल भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें