फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रामपुर में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासू की ओर से रामपुर बुशहर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 35 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। भाजपा नेता कौल सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष नरेश चौहान, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिविर में उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए भी प्रेरित किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को भाजपा संगठनात्मक जिला महासू अध्यक्ष अरुण फाल्टा और भाजपा नेता कौल सिंह ने प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिल सकती है। युवाओं से सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही। शिविर के दौरान एकत्रित 35 यूनिट रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अरुण फाल्टा और कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विश्व स्तर पर पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि देश आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और सेना सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें