फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस पर रामपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान के आदर्शों पर चलने की शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर रामपुर के मिनी सचिवालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। सभी ने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है। यह नागरिकों को समान अधिकार देने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध करवाता है। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने, सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार करने और आपसी सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने का प्रण लिया। उन्होंने संविधान से मिले अधिकारों का सम्मान करने तथा अपने दायित्वों का निष्पक्षता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण और इस लक्ष्य को हासिल करने में विभिन्न सरकारी विभागों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए संवैधानिक मूल्यों का पालन, प्रशासनिक पारदर्शिता, जनसेवा और नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा। इस अवसर पर तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें