फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: आनी के बालू गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला

आनी की ग्राम पंचायत करशेईगाड के बालू गांव में शराब के अवैध कारोबार और इससे होने वाली समस्याओं पर अंकुश लगाने के लिए महिला मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला मंडल बालू की बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क या गांव में कोई भी दुकानदार शराब बेचता हुआ पाया गया तो उस पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में शराब बेचने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति शराब की बिक्री करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। महिला मंडल ने लोगों से इस निर्णय का सम्मान करने और गांव में शांति व सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें