फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: विकास कार्यों पर चंपा ठाकुर और आश्रय शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज

सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर और भाजपा नेता आश्रय शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चंपा ठाकुर के एक दिन पहले दिए बयान पर पलटवार करते हुए आश्रय शर्मा ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी विधायक अनिल शर्मा डटकर काम करवा रहे हैं। डवाहण में सायर मेला अवसर पर लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रत्याशी रहे आश्रय शर्मा ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को घेरा। चंपा ठाकुर पर निशाना साधते हुए आश्रय ने कहा कि पढ़े-लिखे समाज को उनसे यह सवाल पूछना चाहिए कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में कहां अस्पताल और अन्य संस्थान खुले। उन्होंने विकास के मुद्दे पर सच बोलने की नसीहत दी। कहा कि अनिल शर्मा न झूठ बोलते हैं और न लोगों को झूठी तसल्ली देते हैं। डवाहण में सायर मेला अवसर पर आश्रय शर्मा ने कहा कि सड़क के बनने के बाद पंडोह से धुंआ देवी तक करीब 15 मिनट में पहुंचना संभव होगा। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास के लिए अनिल शर्मा की नई सोच का परिणाम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें