फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: लडभड़ोल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान पर जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में मेजबान लडभड़ोल ने पपलोटू को हराया। अन्य मुकाबलों में ऊटपुर ने हिम फ्लावर को, बाग पंडोल ने गोलवां को, तुल्लाह ने लांगणा को, पाइनग्रोव ने एचजीएन को तथा खुड्डी ने खद्दर को मात दी। पहले क्वार्टर फाइनल में ऊटपुर ने बाग पंडोल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी स्पर्धा में तुल्लाह ने पपलोटू को, जीएसएसएस लांगणा ने पंजालग को, खद्दर स्कूल ने ज्ञान पीठ को और लडभड़ोल स्कूल ने पंडोल को पराजित कर जीत दर्ज की। शतरंज (चेस) के मुकाबलों में बाग पंडोल ने लांगणा को,पंजालग ने गोलवां को,पपलोटू ने भड़ोल को और खुड्डी ने ज्ञान पीठ को शिकस्त दी। वहीं बैडमिंटन में लडभड़ोल की टीम ने ज्ञान पीठ को हराकर मुकाबला अपने नाम किया, जबकि दूसरे मैच में एमजीएन ने लांगणा को मात देकर अगले चक्र में जगह बनाई। प्रतियोगिता को लेकर नन्हे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें