फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-16 कबड्डी में मंडी की 28 सदस्यीय टीम चयनित, 22 नवंबर से बिलासपुर में होंगे राज्य स्तरीय मुकाबले

अंडर-16 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडी जिले की पुरुष और महिला टीमों का चयन कर लिया गया है। बिलासपुर जिले के कुठेड़ा में 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मंडी के 28 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में जिला भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग से 14 और महिला वर्ग से 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंडी जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर और महासचिव नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 15 नवंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास करवाया जाएगा, ताकि वे राज्य स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर भी मिलेगा। ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। खिलाड़ी गोपाल कृष्ण और कर्ण ठाकुर ने बताया कि उनका सपना देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के दम पर वे अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें