फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: बरसात से निपटने को लेकर हुई मॉक ड्रिल

अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 04:00 PM IST

धर्मपुर सोनखड्ड में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से बाढ़ आ गई जिसके कारण सोनखड्ड में भारी जलभराव हो गया जिसका पानी धर्मपुर बस स्टैंड में पहुंचा और जो 20 लोग सोनखड्ड को पार कर रहे थे वह अचानक आई बाढ़ में फंस गए। उनमें से 12 लोगों को सुरक्षित रूप से रेस्कयू कर लिया गया। वहीं, 4 व्यक्ति अति गंभीर रूप से घायल हो गए। 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल व 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटियाल की अध्यक्षता में यह रेस्कयू किया गया। जिसमें तहसीलदार धर्मपुर रमेश चंद, नायब तहसीलदार धर्मपुर संजीव कुमार, टिहरा शशीकांत, मंडप ओम शिखा सभी विभागों के अधिकारी, थाना प्रभारी धर्मपुर विनोद कुमार सहित फायर बिग्रेड की टीम शामिल रही। एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटियाल ने बताया कि यह बरसात आने वाली है और यह पूर्वाभ्यास था जिसमें सभी विभागों ने पूरा सहयोग दिया जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर फलडजोन एरिया है और यहां बरसात में खतरा रहता है इसी को लेकर यह मॉक ड्रिल करवाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें