फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दिल्ली के भाजपा विधायक रवि नेगी ने कमरुनाग मंदिर में नवाया शीश

अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 03:24 PM IST

दिल्ली विधानसभा की पटपड़गंज सीट से भाजपा विधायक रवि नेगी ने शुक्रवार को मंडी जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में परिवार सहित शीश नवाया। उन्होंने देवता से अपने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। विधायक रवि नेगी ने देवता के गूर देवी सिंह से आशीर्वाद स्वरूप चावल के दाने भी प्राप्त किए और मंदिर परिसर में स्थित पवित्र झील में आस्था के प्रतीक स्वरूप सिक्के अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बड़ा देव कमरुनाग का यह स्थल अत्यंत ही शांत और मन को सुकून देने वाला है। यहां पहुंचकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। इससे पहले सुबह उन्होंने कमरुघाटी स्थित माता जालपा मंदिर में भी दर्शन किए और माता का आशीर्वाद लिया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी साथ रहे। रवि नेगी की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से उनके जुड़ाव को भी दर्शाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें