फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: शहीद सुरेंद्र पाल गुलेरिया का 26वां बलिदान दिवस मनाया, वीर नारी बीना गुलेरिया सम्मानित

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में मंगलवार को महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी और एनसीसी कैडेट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के शहीद सहायक कमांडेंट सुरेंद्र पाल सिंह गुलेरिया का 26वां बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के साहस और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। एनसीसी वायु सेना और आर्मी विंग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद की पत्नी वीर नारी बीना गुलेरिया को महाविद्यालय और आईटीबीपी की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य एवं एनसीसी वायु सेना विंग के फ्लाइट कमांडर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शहीद सुरेंद्र पाल गुलेरिया का साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान शहीद गुलेरिया ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने एनसीसी कैडेटों को शहीद सुरेंद्र पाल गुलेरिया की वीरगाथा सुनाई। इसके बाद शहीद के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर रीथ सेरेमनी आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आईटीबीपी के अधिकारी और जवान, महाविद्यालय के कर्मचारी तथा एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें