फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10वीं पास महिलाओं और पुरुषों को LIC में नौकरी का मौका, 100 पदों पर होंगे इंटरव्यू

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में बीमा सखी और रूरल करियर एजेंट बनने का अवसर है। निगम की सुंदरनगर शाखा की ओर से दोनों श्रेणियों में कुल 100 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए 25 से 27 नवंबर तक जिला मंडी के तीन उपरोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि बीमा सखी के 50 और रूरल करियर एजेंट के 50 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बीमा सखी के पदों के लिए 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ही पात्र होंगी। वहीं, रूरल करियर एजेंट के पदों के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए पात्रता और चयन की शर्तों के अनुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। चयनित बीमा सखियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करने पर पहले वर्ष 7000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष 5000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन भी मिलेगा। वहीं, रूरल करियर एजेंट को पहले वर्ष निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर 5000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे वर्ष 4000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। उन्हें भी पॉलिसियों की बिक्री पर नियमानुसार कमीशन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय थुनाग, 26 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय गोहर और 27 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार होंगे। तीनों दिन साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर 9418158571 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें