फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर: सनातन धर्मसभा मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पीले वस्त्रों में सजे नौनिहाल

जोगिंद्रनगर शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को बाल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पीले वस्त्रों में सजे छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि महिलाओं ने भजनों और संकीर्तन पर झूमते हुए श्रीकृष्ण जन्म की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, छोटे बच्चों में खिलौने भी बांटे गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने भजनों की धुन पर झूमते हुए उत्सव मनाया। इससे पहले हरिद्वार के संत स्वामी स्वयमानंद गिरी ने श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, समिति सदस्य ओम मरवाह और कृष्ण शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण महोत्सव के समापन पर पांच सितंबर को हजारों श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पांचवें दिन की श्रीमद्भागवत कथा का समापन भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें