फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर: पदक जीतकर शकोली पहुंची आकांक्षा का जोरदार स्वागत

उदयपु (लाहौल-स्पीति)। हमीरपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी शकोली स्कूल की छात्रा आकांक्षा का अपने गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन और विद्यार्थियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं गांव की महिलाओं ने पारंपरिक खतक पहनाकर आकांक्षा को आशीर्वाद दिया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। आकांक्षा की इस शानदार सफलता से पूरा स्कूल परिसर खुशी से झूम उठा। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने जश्न मनाया। क्षेत्र की बेटी की इस कामयाबी से स्कूल और गांव में खुशी का माहौल रहा। गौरतलब है कि 11 से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर गेम्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली में 11वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा ने कराटे के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने आकांक्षा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उसने स्कूल के साथ-साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें