फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: वीकेंड खत्म होने के बाद भी सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े पर्यटक, रोहतांग की ओर बढ़ा सैलानियों का रुख

वीकेंड समाप्त होने के बाद भी पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बीते दिनों हुई हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों का रुख रोहतांग दर्रे की ओर बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए रोहतांग की ओर रवाना हो रहे हैं। अटल टनल और रोहतांग के आसपास पहुंच रहे पर्यटक बर्फ से ढकी पहाड़ियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ों का बदला नजारा सैलानियों को आकर्षित कर रहा है। आमतौर पर वीकेंड के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सप्ताह के सामान्य दिनों में भी सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है। पर्यटकों की लगातार आमद से पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के बाद बढ़ा आकर्षण पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार दे रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें