कुल्लू घाटी में बारिश से ठंड बढ़ गई है। देर रात से हो रही बारिश के चलते कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए देवी-देवताओं के हारियानों और कारोबारियों के साथ लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैदान में बारिश से तालाब और कीचड़ पसर गया है। इससे लोगों को आना जाना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले रविवार को भी सुबह बारिश हुई थी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था लेकिन रविवार रात से अब तक लगातार बारिश चल रही है।