फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पतलीकूहल में कबाड़ के ढेर में भड़की आग, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऊझी घाटी के पतलीकूहल में मंगलवार आधी रात कबाड़ में आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब डेढ़ बजे भड़की आग ने कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शौकत की कबाड़ की दुकान का सामान ब्यास नदी के किनारे करीब दो बीघा भूमि पर रखा गया था। इसी कबाड़ में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कबाड़ में गाड़ियों से संबंधित सामान और अन्य सामग्री भी शामिल थी, जो आग में जलकर राख हो गई। आधी रात आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से राहत मिली। आग लगने से कबाड़ कारोबारी को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक राशि का पता आकलन पूरा होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें