कुल्लू। सांकेतिक भाषा सप्ताह के तहत रोटरी क्लब मनाली एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्रांण में श्रवण बाधिता)एवं सांकेतिक भाषा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रवण बाधिता, इसके प्रति जागरूकता तथा श्रवण बाधित बच्चों के साथ समान एवं सम्मानजनक व्यवहार के महत्व पर जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों ने डेफनेस एवं साइन लैंग्वेज से संबंधित विभिन्न प्रश्न मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं उपयोगी तरीके से उत्तर दिया।