फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया सेवा का संदेश

शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया। दिनभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से लोअर ढालपुर, शीतला माता मंदिर और शीशा माटी तक जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद योगाभ्यास और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शिविर के परियोजना कार्य के तहत स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई करने के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया गया। विद्यार्थियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। शिविर के शैक्षणिक सत्र में राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार विजेता सुमित ठाकुर और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एनएसएस अध्यक्ष डिंपल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा, सामूहिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। कुल्लू दशहरा उत्सव का किया भ्रमण, भजन-कीर्तन से बांधा समां शैक्षणिक सत्र के बाद स्वयंसेवियों ने कुल्लू दशहरा उत्सव का भ्रमण किया। इसके उपरांत सामूहिक चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कपूर सूद ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर स्टाफ सचिव राजपाल ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी मंजू आनंद और डॉ. धीरज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें