फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: राम सिंह मियां बोले- बंजार की आठ हजार महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद कार्यक्रम का आयोजन बजौरा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश की करीब अढ़ाई लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की करीब 8 हजार महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। राम सिंह मियां ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्री और ऑनलाइन डिमार्केशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें