पुलिस विभाग में भर्ती होकर वर्दी पहनने का सपना लेकर पहुंचीं महिला अभ्यर्थियों ने रविवार को खराब मौसम के बीच भी मैदान में खूब पसीना बहाया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन बाशिंग में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन करीब 1500 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। रविवार सुबह 7 बजे से महिला अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का आकलन किया गया। बड़ी संख्या में युवतियां पुलिस भर्ती में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पहुंचीं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान मौसम खराब रहने के बावजूद महिला अभ्यर्थियों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। पुलिस की वर्दी पहनने और विभाग में सेवाएं देने का सपना लेकर पहुंचीं युवतियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपनी क्षमता दिखाने के लिए पूरी मेहनत की। पुलिस लाइन बाशिंग में सुबह से ही भर्ती को लेकर गतिविधियां जारी रहीं। चौथे दिन महिला अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।