फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: जरड-भुट्टी से केशव कुलवी ने भरा नामांकन, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

Ankesh Dogra Updated Thu, 07 May 2026 12:46 PM IST

जिला परिषद वार्ड जरड-भुट्टी कालोनी से केशव कुलवी ने चुनावी मैदान में उतरते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने समर्थकों के साथ उपमंडल अधिकारी कार्यालय कुल्लू पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केशव कुलवी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह वार्ड के अंतर्गत आने वाली सभी 15 पंचायतों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केशव कुलवी ने दावा किया कि वह कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार हैं और उन्हें पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से वह क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का काम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें