कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के पेखड़ी गांव में सोमवार को फिर आग लग गई है। आग से एक मकान व चार गौशालाएं जल गई है। दोपहर के आसपास लगी आग से मची अफरा तफरी के बीच आसपास गांव के लोग भी पहुचे और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों को पता नहीं लग पाया है। लेकिन तीन दिन के भीतर एक बार फिर गांव में लगी आग से लोग सहम से गए हैं। स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की मांग की है।