फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पंचायत के फंड को डाइवर्ट करने पर तल्ख हुए जनप्रतिनिधि

Ankesh Dogra Updated Wed, 18 Mar 2026 12:16 PM IST

15वें वित्त आयोग के टाइड फंड को जल शक्ति विभाग के लिए स्थानांतरित करने को लेकर जनप्रतिनिधि विफर गए हैं। बुधवार को निवर्तमान जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि उपायुक्त कुल्लू से मिले और इसका कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा है कि यह फंड राजनीतिक दबाव के चलते विभाग को भेजा जा रहा है। जबकि इस फंड के माध्यम से पंचायतें अपने स्तर पर विकास कार्य करती है। लेकिन जब से पंचायत में प्रशासक लगे हैं उसके बाद से यह फंड डाइवर्ट करने का काम शुरू किया गया है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रक्रिया नहीं रोकी गई तो जनप्रतिनिधि विभाग का घेराव करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें