कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग के 200 खिलाड़ी एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। ढालपुर में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने धूप के बीच विजेता का खिताब पाने के लिए खूब पसीना बहाया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एडीपीईओ संजीव चौहान ने कहा कि दो दिनों तक जिलाभर के 200 खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले दिन दौड़, चक्का फेंक और लंरी व ऊंची कूद के मुकाबले करवाए गए। खिलाड़ियों में खेलों के प्रति उत्साह है और पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में दमखम दिखा रहे हैं।