जिला भाजपा की बैठक मौहल स्थित एक निजी होटल में शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की जा रही है। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने बताया कि संगठन के मंडलों और विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में 25 वर्ष बाद भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की जा रही है। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के लोकेंदर् कुमार सहित प्रदेश और जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी मौजूद रहे।