फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-लाहौल दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पतलीकूहल में करेंगे जनसभा

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 9 अक्टूबर से कुल्लू-लाहौल के दौरे पर रहेंगे। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकारों को केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। गोविंद सिंह ठाकुर के अनुसार जेपी नड्डा 9 अक्टूबर की शाम कुल्लू पहुंचेंगे। इसके बाद वह 10 अक्टूबर तक कुल्लू के शास्त्रीनगर स्थित अपने निवास पर रुकेंगे। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को पतलीकूहल में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन मनाली विधानसभा क्षेत्र के जिला संगठन के सहयोग से किया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जनसभा के बाद जेपी नड्डा रात्रि विश्राम मनाली में करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति मुख्यालय में आईसीएमआर परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आईसीएमआर परियोजना को स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई है। जेपी नड्डा के कुल्लू-लाहौल दौरे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। पतलीकूहल की जनसभा और लाहौल में प्रस्तावित आईसीएमआर परियोजना के शिलान्यास को दौरे के प्रमुख कार्यक्रमों के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें