फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: भुंतर मंडी में जापानी फल ने पकड़ी रफ्तार, 140 रुपये किलो पहुंचा भाव; बागवानों के चेहरे खिले

भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल के दाम बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार को मंडी में जापानी फल का भाव 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले दिनों की तुलना में यह भाव अधिक मिलने से फल उत्पादकों में उत्साह है। बागवानों के अनुसार इससे पहले जापानी फल के लिए करीब 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिल रहा था। रविवार को भाव बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो पहुंचने से उन्हें अपनी उपज से बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है। कुल्लू घाटी में इन दिनों विभिन्न फलों की मंडियों में आवक बनी हुई है। ऐसे में जापानी फल का अच्छा भाव मिलना बागवानों के लिए राहत की बात है। उत्पादकों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी मंडी में इसी तरह अच्छे दाम बने रहे तो उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर लाभ मिल सकेगा। भुंतर मंडी में जापानी फल का 140 रुपये प्रति किलो तक भाव मिलने की जानकारी से उन बागवानों में भी उम्मीद बढ़ी है, जिनकी फसल अभी मंडी तक पहुंचनी बाकी है। फिलहाल रविवार को मिले इस भाव से बागवान खुश नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें