फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: एबीवीपी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और इतिहास से करवाया रूबरू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू विभाग के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में हुआ। अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यपद्धति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के उद्घाटन एवं प्रारंभिक सत्र में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा, जिला प्रमुख कुल्लू टीकम ठाकुर, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप और खेलो भारत प्रांत सह प्रमुख डॉ. ज्योति बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अभ्यास वर्ग के सत्र शुरू होने से पहले जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की विभिन्न इकाइयों की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग में वैचारिक यात्रा विषय पर आयोजित सत्र में जिला प्रमुख टीकम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की स्थापना, संगठन की संघर्षपूर्ण यात्रा, विचारधारा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन की अब तक की यात्रा और विद्यार्थी परिषद की भूमिका से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। सैद्धांतिक भूमिका विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. ज्योति बाला ने विद्यार्थी परिषद के मूल सिद्धांतों और संगठन के प्रति कार्यकर्ता की भूमिका पर अपने विचार रखे। वहीं, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप ने कहा कि इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सांस्कृतिक दायित्वों से परिचित करवाना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक क्षमता का विकास करना भी अभ्यास वर्ग का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें