ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने ज्वालामुखी पहुंचकर मां ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने मुख्य ज्योति के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी नितिन शर्मा ने प्रतिभा सिंह को पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने गर्भगृह में मुख्य ज्योतियों के दर्शन किए और मंदिर में विधिवत पूजा की। इस दौरान पुजारी नितिन शर्मा की ओर से उन्हें माता की चुनरी एवं प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद प्रतिभा सिंह ने मंदिर परिसर स्थित मोदी भवन, योगिनी कुंड और शयन भवन में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और इसके बाद वहां से रवाना हो गईं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं न्यास सदस्य दिव्यांशु भूषण दत्त भी मौजूद रहे।