फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: तंबाकू छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो के नारों से गूंजा कांगड़ा के जयसिंहपुर का रोपड़ी गांव

स्वास्थ्य खंड जयसिंहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आशापुरी के रोपड़ी गांव में मंगलवार को तंबाकू निषेध जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें रोपड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने शहीद केहर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय रोपड़ी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्राम पंचायत आशापुरी कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद रोपड़ी गांव से होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोपड़ी तक निकाली गई। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोपड़ी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक ने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रैली में ग्राम पंचायत आशापुरी की प्रधान बॉबी, उपप्रधान किशोरी लाल, वार्ड पंच रोपड़ी नीमा, शहीद केहर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय रोपड़ी के मुख्याध्यापक तिलक राज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोपड़ी की फार्मेसी अधिकारी दीप माला सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारी तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें