फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: गोदामों में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू, 17 थोक गोदामों में खेप पहुंची

जिला कांगड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। इस बार निगम के 17 थोक गोदामों 3,02,789 लीटर सरसों के तेल की खेप पहुंची है। इसमें से 29,157 लीटर तेल डिपुओं में पहुंच चुका है। जबकि 76,044 लीटर एक गोदाम से दूसरे गोदाम में भेजा गया है। इसे अलावा कुछ गोदामों में 1,97,811 लीटर सरसों का तेल की मात्रा शेष है। जबकि मारंडा, धीरा, लंबागांव, खुंडियां, बडोह, ज्वाली और सिद्धपुर सरकारी गोदाम में अभी तक सरसों के तेल का कोटा नहीं पहुंचा है। जिला कांगड़ा में एक महीने में लगभग 832017 लीटर सरसों के तेल की एलोकेशन होती है। पिछले महीने कई उपभोक्ताओं को सरकारी राशन की दुकानों से सरसों का तेल नहीं मिल पाया था। इसके चलते उन्हें बाजार से अधिक कीमत पर तेल खरीदना पड़ा। अब जिला में तेल पहुंचना शुरू हो गया है। अब पिछले महीने तेल न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलेगी, हालांकि इस बार डिपुओं में भी पिछली बार के मुकाबले सरसों का तेल 17 रुपये महंगा मिलेगा।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा के जिला नियंत्रक ने बताया कि जिला में सरसों के तेल का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है। जिलाभर के लिए इस बार 8,32,017 लीटर की एलोकेशन हुई है। इसमें से 3,02,789 लीटर सरसों का तेल पहुंचा है। इससे अब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें