मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11:00 बजे से 4 नवंबर सुबह 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि इस दौरान एनएच, विद्युत विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। लोगों से जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की अपील की गई है। विद्युत लाइन के कार्य के चलते मटौर, गुरकड़ी, बगली रोड, ओल्ड मटौर, मटौर चौक और कोहाला में 3 नवंबर रात 7:00 बजे से 4 नवंबर सुबह 11:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 4 नवंबर को सुबह से दिनभर पुल पर वन-वे यातायात रहेगा। एसडीएम ने बताया कि स्थानीय 20 किलोमीटर दायरे के निवासियों के लिए टोल का वार्षिक पास अब 1500 रुपये में बनेगा, जबकि अन्य वाहन चालकों के लिए यह 3075 रुपये रहेगा। जल्द ही राजमार्ग यात्रा एप से भी पास बन सकेंगे।