फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: 'कुथू ते आया मेरा रुणझुणुआ' पर झूमा धर्मशाला, दशहरा मेले की स्टार नाइट में हिमाचली गीतों की धूम

पुलिस मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय दशहरा मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत और मनोरंजन से सजी इस शाम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पहाड़ी और बॉलीवुड गीतों की धुनों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आगाज हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में पिनाक बैंड ने मंच पर उतरते ही अपनी शानदार धुनों से माहौल संगीतमय बना दिया। बैंड ने ‘मेरी बनोगी क्या’, ‘तेरे लिए मंदिर जाऊं’, ‘कैसे हुआ’ और ‘तेरी दीवानी’ जैसे लोकप्रिय हिंदी गीत प्रस्तुत किए। बैंड की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। संगीत और तालियों के बीच कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। पिनाक बैंड के बाद गायक विजय ठाकुर ने मंच संभाला और अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक पहाड़ी रंग भर दिए। हिमाचली संगीत की धुनों ने दर्शकों को स्थानीय संस्कृति और लोकगीतों से जोड़े रखा। स्टार नाइट में हिमाचली जोड़ी के मंच पर आते ही पंडाल में उत्साह और बढ़ गया। कलाकारों ने ‘चल छैंया छैंया’, ‘ओम शांति ओम’, ‘जानू मेरी जान’, ‘घुंघरू टूट जावेगा’ और ‘जीणा कांगड़े दा’ जैसे प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। हिमाचली गीतों और लोकप्रिय बॉलीवुड धुनों के संगम ने दशहरा मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें