फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: पालमपुर के नगरी में टीसीपी के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली, त्रिलोक कपूर बोले- फैसला वापस ले सरकार

कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित नगरी क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के दायरे में शामिल किए जाने के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। इस दौरान 'टीसीपी गो बैक' और 'कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगरी क्षेत्र के लोगों पर टीसीपी के नियम लागू करने से उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। त्रिलोक कपूर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नगरी क्षेत्र के लोगों पर जबरन टीसीपी व्यवस्था थोप रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम और गरीब परिवारों के लिए अपना घर बनाना भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि टीसीपी के नियम लागू होने के बाद लोगों को छोटे मकान के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए भी शिमला और धर्मशाला के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा विभिन्न औपचारिकताओं और फीस के कारण लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ने की आशंका है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर उनके साथ खड़ी है और टीसीपी के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी। त्रिलोक कपूर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नगरी के लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाती रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें