विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत सुआं में मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान आशा वर्कर कविता कटोच ने पंचायतवासियों को विभिन्न बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि समय रहते बीमारी के लक्षणों की पहचान करना और उचित उपचार करवाना बेहद जरूरी है।