फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी: नरेश ठाकुर बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में युवा बनें सिपाही

टौणी देवी (हमीरपुर)। चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा न केवल खुद नशे से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों से यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को जन आंदोलन बनाया है। इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए 11.56 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा है। खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026 के तहत राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रदेश सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर भी शिकायत की जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। हमीरपुर बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मनकोटिया और स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक संजय, रेखा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें