फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा विधायक आशीष के चाचा के स्टोन क्रशर पर छापा, जानें एसपी हमीरपुर ने क्या कहा

Krishan Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 02:15 PM IST

हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा के पुंग खड्ड स्थित क्रशर पर पुलिस, खनन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को छापा मारा। पुलिस के अनुसार अवैध खनन कर निकाले गए पत्थर, बजरी और मशीनरी बरामद की गई है। वहीं, क्रशर के मालिक प्रवीण शर्मा का कहना है कि बिना वारंट के क्रशर में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया गया है और सीसीटीवी की हार्ड ड्राइव भी चोरी की गई है। इसके अलावा जिस सामग्री को अवैध खनन बताया जा रहा है, वह क्रशर बंद होने से पहले का यहां पर मौजूद है। बाकायदा इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। संबंधित विभाग को क्रशर बंद होने से पहले ही इस स्टॉक के बारे में जानकारी दी जा चुकी थी। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस विभाग के साथ ही जनसंपर्क विभाग की तरफ से भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जब्त किए गए सामान में एक पोकलेन, चार टिपर, एक मिक्सर और दो जेसीबी मशीनें शामिल हैं। क्रशर मालिक का कहना है कि जो मशीनरी क्रशर में मौजूद है, उनमें एक जेसीबी के टायर लंबे समय से पंक्चर है और दो टिपर भी खराब हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान क्रशर पर कार्य कर रहे कर्मचारी भाग गए। काफी देर बाद कर्मचारी जांच में शामिल हुए। दूसरे पक्ष को भी सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। बरामद खनन सामग्री और मशीनरी क्रशर में पुलिस की निगरानी में है। विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो लोकतंत्र के मायने नहीं रहते हैं। झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। सीएम जो भी हथकंडे अपना लें, जनता में उनका चेहरा बेनकाब हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें