फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिनी सचिवालय हमीरपुर में हिमाचली संस्कृति के दर्शन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:45 PM IST

डीसी कार्यालय हमीरपुर के जीर्णोद्वार के कार्य को हिमाचली रहन सहन और संस्कृति को पेश करने वाली पेंटिंग्स ने चार चांद लगा दिए हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने पूरे मिनी सचिवालय के परिसर की कायाकल्प कर रहे हैं। इस कड़ी में परिसर के सौंर्दयकरण के लिए पेंटिंग्स भी प्रतीक्षा कक्ष में दीवारों पर लगाई गई हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई खूबसूरत पेंटिंग्स को इस हॉल की दीवारों पर लगा दिया गया है। इन विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई पेंटिंग्स को हमीर भवन में लगाया गया है। ये पेंटिंग्स आगंतुकों को फाइन आर्ट्स विभाग के विद्यार्थियों के हुनर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित करवा रही हैं। दो दिन पहले ही लगाई गईं ये पेंटिग्स सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा मिनी सचिवालय में ओपन एयर जिम, चिल्ड्रन पार्क और बैडमिंटन कोर्ट इत्यादि का प्रावधान किया है, वहीं भवन के अंदर भी आम लोगों के लिए वेटिंग हॉल में जलपान और एलईडी की व्यवस्था की जा रही है। दीवारों को खूबसूरत पेंटिग्स और फर्श को सुंदर गमलों एवं पौधों से सजाया जा रहा है। इस हॉल में आम लोगों को एलईडी पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधिमंडल भी इसी हॉल में उपायुक्त के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें