राजकीय महाविद्यालय भोरंज में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम आगाज का आयोजन किया। सुमन लता सुपरिटेंडेंट ग्रेड वन ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य विजय ठाकुर और मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा और भविष्य में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एकल गान में रिया ठाकुर ने प्रथम, कनन ने द्वित्तीय और रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया मॉडलिंग (छात्र) में आदि शर्मा ने प्रथम, चंचल ने दूसरा, छात्रा वर्ग में पल्लवी ठाकुर ने प्रथम, अमार्या ने दूसरा, अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।